Saturday, March 7, 2026
Homeधर्म-संस्कृति9 मई को खुलेंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट

9 मई को खुलेंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट


रूद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष 9 मई प्रातः 5 बजकर 35 मिनट पर खुलेंगे। आज शिवरात्रि के अवसर पर श्री केदारनाथ भगवान के शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से आयोजित समारोह में रावल भीमाशंकर लिंग सहित वेदपाठियों,पुजारी गणों, स्थानीय हक-हकूकधारियों की उपस्थिति में पंचाग गणना के बाद श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि का ऐलान हुआ। श्री केदारनाथ भगवान की चल विग्रह डोली 6 मई को श्री केदारनाथ प्रस्थान करेगी। कार्यक्रम के अनुसार 6 मई फाटा 7 मई गौरीकुंड 8 मई श्री श्री केदारनाथ पहुंचेगी।

इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, मुख्यकार्याधिकारी बी.डी.सिंह, कार्याधिकारी एन.पी.जमलोकी,पूर्व जिला पंचायत,नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, पूर्व राज्य मंत्री दिनेश बगवाड़ी अध्यक्ष चंडीप्रसाद भट्ट,बदरीनाथ धाम के पूर्व कार्याधिकारी अनिल शर्मा, धर्माधिकारी जगदंबा प्रसाद सती,अभियंता गिरीश देवली, फार्मेसी विद्यापीठ प्रधानाचार्य डा.हर्षवर्धन बेंजवाल आर.सी.तिवारी, स.लेखाकार प्रमोद बगवाड़ी,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल,वचन सिंह रावत, आचार्य ओंकार शुक्ला, वेदपाठी विश्वमोहन जमलोकी,स्वयंबर सेमवाल, यशोधर मैठाणी,पुजारी शिवशंकर लिंग, मंदिर सुपरवाइजर यदुवीर पुष्पवान प्रबंधक जगमोहन बर्तवाल, प्रदीप सेमवाल, वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल डा. हरीश गौड़,देवानंद गैरोला,पारेश्वर त्रिवेदी, ललित त्रिवेदी,विक्रम सिंह रावत सहित बड़ी संख्या मेंश्रद्धालुजन,यात्री एवं स्थानीय जनता मौजूद रही। फार्मेसी विद्यापीठ के छात्र-छात्राओं व स्थानीय महिलाओं द्वारा इस अवसर पर ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में मंदिर समिति अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडीप्रसाद भट्ट भीमाशंकर लिंग,मुख्यकार्याधिकारी बी.डी.सिंह, सहित वक्ताओ ने संबोधित करते हुए श्री केदारनाथ के शुखद यात्रा की कामना की। सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गयी दानीदाताआओ द्वारा प्रसाद वितरण एवं भंडारा आयोजित हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments