Saturday, March 7, 2026
Homeधर्म-संस्कृतिकेदारनाथ में 30 जून तक ध्यान गुफा के लिए बुकिंग फुल

केदारनाथ में 30 जून तक ध्यान गुफा के लिए बुकिंग फुल

रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ की ध्यान गुफा में रातभर साधना के बाद से यह गुफा देश-विदेश में चर्चा का विषय बन गई। अब ध्यान गुफा में ठहरने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बीते 13 दिनों में यहां 15 श्रद्धालु ध्यान कर चुके हैं। 30 जून तक के लिए भी गढ़वाल मंडल विकास निगम को ध्यान गुफा के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन बुकिंग मिल चुकी है। 9 मई से शुरू हो चुकी बाबा केदार की यात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है।

ध्यान गुफा में ध्यान करने के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम ने उम्र का न्यूनतम मानक 18 वर्ष रखा है। इसके अलावा जो भी यात्री बुकिंग करवा रहा है, उसके लिए स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही स्थानीय डॉक्टर का चिकित्सा प्रमाणपत्र भी अनिवार्य किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments