Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनचार जुलाई को श्री जगन्नाथ रथ यात्रा दून के भक्तों को देगी...

चार जुलाई को श्री जगन्नाथ रथ यात्रा दून के भक्तों को देगी दर्शन


देहरादून। संवाददाता। प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी वीरवार 4 जुलाई को श्रेष्ठ धाम श्री श्री जगन्नाथ मन्दिर पुरी(ओडिशा द्वारा) आयोजित विश्व विख्यात श्री श्री जगन्नाथ श्रीगुण्डिचा रथ यात्रा की भांति बद्री/ केदारखण्ड देहरादून में भी श्रीगुण्डिया रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस आशय की जानकारी देते हुए श्री श्री जगन्नाथ रथयात्रा समिति के संस्थापक कृसंरक्षक शक्तिपुत्र प. सुभाष चंद्र शतपथी ने बताया कि सबसे पहले सुबह 7.30 बजे श्री राम मन्दिर दीपलोक कालोनी बल्लूपुर रोड में चतुर्द्वा मूर्तियों का अभिषेक वेदमंत्रो व मंगलस्नान के बाद छेनापट्टा किया जायेगा।

जिसके बाद श्री जगन्नाथ पुरी के भांति शक्ति पुत्र प. शतपथी द्वारा दशावतार आरती होगी। आरती के बाद प्रतिमाओं के आलट, चामर, हरिनाम सर्कीतन और हरि हरि बोल के साथ धाड़ी पहुंडी विजे किया जायेगा। जिसके बाद श्री सुदर्शन जी, श्री बलभद्र जी, श्री सुभद्रा जी और श्री श्री जगन्नाथ जी को रथ में आरोहण किया जायेगा।

9.00 बजे मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा विधिवत छेरा पहरा करने के बाद रथ खींचना प्रारम्भ होगा। रथ बल्लूपुर रोड से होकर किशननगर चौक पहुंचेगा। जहां श्री श्री जगन्नाथ जी को ननिहाल राधाकृष्ण मन्दिर में उनका स्वागत किया जायेगा। तत्पश्चात रथ बिन्दाल पुल, कनाट प्लेस, घंटाघर, पल्टन बाजार व तिलक रोड होते हुए श्री राम मन्दिर दीपलोक पहुंचेगा। राम मन्दिर पहुंचने पर लक्ष्मी माता और श्री श्री जगन्नाथ जी की वन्दापना के बाद पुनः चारों प्रतिमाओं को रत्न सिंहासन में आरोहण किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments