Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरहरिद्वार में गुजरात के पाटीदार समुदाय के आश्रम का उदघाटन पीएम मोदी...

हरिद्वार में गुजरात के पाटीदार समुदाय के आश्रम का उदघाटन पीएम मोदी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये किया

  • पीएम मोदी ने कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित किया।
  • कार्यक्रम में गुजरात के पाटीदार समाज के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।
  • पीएम ने पाटीदार समाज से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में वह चारधाम यात्रा करें।
  • हरिद्वार चारधाम का महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस धर्मशाला का लाभ समाज के हर वर्ग को मिलेगा।
  • देश-दुनिया से आने वाले लोग इस धर्मशाला का लाभ उठा सकेंगे।

हरिद्वार (संवाददाता) : हरिद्वार में गुजरात के पाटीदार समुदाय का आश्रम बना है। आज (गुरुवार) को हरिपुर कला स्थित मां उमियाधाम आश्रम का विधिवित उद्घाटन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये सभा को संबोधित किया। उत्तराखंड में पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम को इस तरह प्रधानमंत्री ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में शिरकत करने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी हरिद्वार पहुंचे। केंद्रीय कृषि मंत्री पुरषोत्तमजी रुपाला और अनुप्रिया पटेल ने कार्यक्रम में शिरकत की। पीएम मोदी ने कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित किया। कार्यक्रम में गुजरात के पाटीदार समाज के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। पीएम मोदी ने पाटीदार समाज से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में वह चारधाम यात्रा करें। हरिद्वार चारधाम का महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस धर्मशाला का लाभ समाज के हर वर्ग को मिलेगा। देश-दुनिया से आने वाले लोग इस धर्मशाला का लाभ उठा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि मां उमिया के भक्तों ने आश्रम और धर्मशाला बनाकर जो काम किया उससे मां के भक्तों के साथ ही यात्रियों को लाभ मिलेगा। हरिद्वार चारधाम यात्रा का पड़ाव है। यहां धर्मशाला का लाभ यात्रियों को मिलेगा। साथ ही उत्तराखंड के टूरिज्म को भी इससे बढ़ावा मिलेगा।  उत्तराखंड के किसी सार्वजनिक कार्यक्रम को पहली बार वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि देश और दुनिया से आने वाले लोग इस इस धर्मशाला का लाभ उठा सकेंगे। इस मौके पर मुख्ययमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नारियल फोड़ और फीता खोलकर आश्रम का उद्घाटन किया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments