Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरइटली में तैयार हो रही दुनिया की सबसे बड़ी भगवद् गीता

इटली में तैयार हो रही दुनिया की सबसे बड़ी भगवद् गीता

इस गीता का वजन करीब 750 किलोग्राम होगा। पहली बार इसे भगवान कृष्ण की शिक्षास्थली उज्जैन में नवंबर 2018 में होने वाले गीता जयंती महोत्सव में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा जाएगा।

उज्जैन (एजेंसीज) :  दुनिया की सबसे बड़ी गीता पश्चिम में आकार ले रही है। सोने-चांदी से बनने वाली इस गीता का वजन करीब 750 किलोग्राम होगा। पहली बार इसे भगवान कृष्ण की शिक्षास्थली उज्जैन में नवंबर 2018 में होने वाले गीता जयंती महोत्सव में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा जाएगा।

इस्कॉन में संस्थापक आचार्य श्रीमद् एसी भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपादजी ने गीता पर टीका लिखी थी। उसके आधार पर यह गीता तैयार की जा रही है। इस्कॉन के पीआरओ राघव पंडितदास ने बताया कि इटली के मधु सेवित दासजी इसे तैयार कर रहे हैं। इटली का भक्ति वेदांत ट्रस्ट इसका प्रकाशन करेगा। इसका वजन 750 किलो होगा। इसमें 662 पेज रहेंगे। खास बात यह है कि इसकी जिल्द सोने-चांदी की होगी। इस कारण इसका वजन अधिक रहेगा।

इस्कॉन ने दावा किया है कि यह दुनिया की सबसे बड़ी भगवद् गीता होगी। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के आग्रह पर इस्कॉन मंदिर उज्जैन पहली बार नवंबर 2018 में गीता जयंती उत्सव मनाएगा। इसमें यह दर्शनार्थ रखी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments