Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनमां कालिका मदिर में भजनों पर झूम उठे भक्तगण

मां कालिका मदिर में भजनों पर झूम उठे भक्तगण


देहरादून। संवाददाता। दूसरे नवरात्र के दिन आज मां कालिका जी को नवीन वस्त्र धारण कराए गए। मंदिर के मुख्य पुजारी द्वारा सभी देवी देवताओं का पूजन किया गया जिसमें घंटी पूजन, शंख पूजन, सूर्य पूजन, गणेश पूजन, लक्ष्मी पूजन व नवग्रह पूजन अनादि देवताओं का पूजन पुजारी द्वारा किया गया। तत्पश्चात मां दुर्गा की ढोल बाजे के साथ अपार भक्तों द्वारा मां की सामूहिक आरती की गयी।

मंदिर समिति द्वारा आमंत्रित किए गए उत्तराखंड से विद्वान 108 ब्राह्मणों को तिलक कर सभी ब्राह्मणों ने मां दुर्गा सप्तशती का पाठ व माँ दुर्गा का जाप प्रारंभ किया। 108 ब्राह्मणों द्वारा दुर्गा सप्तशती का पाठ व जाप प्रातः एवं सांयकल दोनों समय हुआ। मां कालिका यज्ञशाला में दैनिक यज्ञ के साथ आज दुर्गा सप्तशती गायत्री मृत्युंजय, श्री विष्णु सहस्रनाम, नवग्रह अनादि मंत्र के माध्यम से समस्त विश्व कल्याण हेतु उपद्रव शांति हेतु आहुतियां प्रदान की गयी । श्री सिंदुरिया हनुमान मंदिर में मंदिर के ही मुख्य पुजारी मनोहर सेमवाल के नितृत्व मे श्री राम चरित्र मानस का नवहन पाठ पड़ा जा रहा है वहा पर भी घट पूजन, गणेश पूजन, लक्ष्मी पूजन,भगवान शंकर पूजन, सूर्य पूजन, नवग्रह पूजन अनादि देव का पूजन मंदिर के पुजारी द्वारा भक्तो द्वारा कराया गया।

प्रातः 9.30 बजे से मां अन्नपूर्णा में सर्वप्रथम पधारे हुए 108 ब्राह्मणों व संत समाज ने जलपान प्रसाद ग्रहण किया तत्पश्चात अपार भक्तो दुवारा जलपान किया गया। प्रातः 10.00 बजे दैनिक सत्संग के माध्यम से संतो ने मां दुर्गा की उपासना शक्ति पर अपने अपने विचार रखें। दोपहर 12.30 बजे मंदिर प्रांगण में विशेष भंडारे का आयोजन किया गया। सायकल 5.00 बजे मंदिर खुलने के पश्चात 108 ब्राह्मणों द्वारा दुर्गा सप्तशती का पाठ प्रारंभ हुआ जो कि 7.00 बजे तक चला तत्पश्चात मां जगदंबा की सामूहिक आरती 108 ब्राह्मण व अपार भक्तों द्वारा की गई। आरती से पूर्व सर्वप्रथम दुर्गा चालीसा दुर्गा कवच का पाठ हुआ तत्पश्चात मां की आरती हुई आरती के पश्चात प्रसाद वितरण हुआ। इस अवसर पर समिति के ट्रस्टी गगन सेठी, रमेश साहनी, एलडी भाटिया, एनके दत्ता, दयाल धवन, सुरेंद्र कुमार, प्रधान उमेश मिनोचा, मंत्री सतीश कक्कड़, नरेश मेनी, संजय आनंद, विजय अरोड़ा, सतीश मेहता, रामस्वरूप भाटिया, राजेंद्र वर्मा, जय किशन कक्कड़, संजय चांदना, प्रदुमन मेनी, मोहित बंगा, प्रेम आनंद , केवल आनंद, हरीश कक्कर, नंद कुमार आनंद, साहिब राम डोरा, सतीश शर्मा , महेश डोरा व अपार भक्त समाज उपस्थित था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments