Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड42 दिन में दो लाख पहुंचे केदारनाथ, हेली सेवा से 26008 यात्री...

42 दिन में दो लाख पहुंचे केदारनाथ, हेली सेवा से 26008 यात्री कर चुके बाबा के दर्शन

केदारनाथ धाम में दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या दो लाख का आंकड़ा पार कर गई है। इनमें हेली सेवा से पहुंचने वालों की संख्या 26 हजार से अधिक है। धाम के कपाट भैयादूज पर्व पर छह नवंबर को सुबह आठ बजे शीतकाल के लिए बंद किए जाने हैं।

बीते 18 सितंबर को यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक दो लाख दस हजार 231 यात्री बाबा केदार बाबा के दर्शन कर चुके है। इससे छोटे-बड़े व्यवसायियों के साथ ही यात्रा से जुड़े लोग भी काफी राहत महसूस कर रहे हैं। खास बात यह है कि चारों धाम में सबसे अधिक यात्री केदारनाथ धाम ही पहुंच रहे हैं।

केदारनाथ के लिए वर्तमान में छह हेली कंपनियां अपनी सेवाएं संचालित कर रही हैं। इनसे गुरुवार तक 26008 यात्री केदारनाथ पहुंच चुके थे, जबकि, 25747 यात्री हेली सेवा से वापस लौटे। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल ने बताया कि जैसे-जैसे यात्रा काल समाप्ति की ओर बढ़ रहा है, यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में कपाट बंद होने तक यह संख्या तीन लाख का आंकड़ा पार कर सकती है। वहीं, शुक्रवार तक गंगोत्री में 30343 और यमुनोत्री में 31103 श्रद्धालु दर्शनों को आ चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments