Saturday, March 7, 2026
Homeधर्म-संस्कृतिअयोध्या में भगवान राम की भव्य प्रतिमा स्थापित होने पर, शिया वक्फ...

अयोध्या में भगवान राम की भव्य प्रतिमा स्थापित होने पर, शिया वक्फ बोर्ड चढ़ाएगा श्रीराम को चांदी के 10 तीर

  • वक्फ बोर्ड इस प्रस्ताव की सराहना करता है, क्योंकि अयोध्या एक सांस्कृतिक शहर है।
  • वहां भव्य राम की प्रतिमा स्थापित होने से उप्र का गौरव पूरी दुनिया में बढ़ेगा।
  • प्रतिमा स्थापित होती है तो वक्फ बोर्ड के माध्यम से भगवान राम की प्रतिमा में लगे तरकश के लिए दस चांदी के तीर भेंट किए जाएंगे।

लखनऊ (एजैन्सेज) : अयोध्या में भगवान राम की भव्य प्रतिमा स्थापित करने के प्रदेश सरकार के प्रस्ताव का यूपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने स्वागत किया है। वक्फ बोर्ड ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस संबंध में एक पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि भगवान राम की प्रतिमा में लगने वाले तरकश के लिए दस चांदी के तीर वक्फ बोर्ड भेंट करेगा।

पत्र में मुख्यमंत्री को वक्फ बोर्ड अध्यक्ष वसीम रिजवी ने दीपावली की शुभकामनाएं भी दी हैं। इसमें उन्होंने कहा है कि अखबारों के माध्यम से संज्ञान में आया है कि प्रदेश सरकार ने अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की भव्य प्रतिमा (एशिया की सबसे बड़ी) स्थापित कराने का प्रस्ताव बनाया है।

वक्फ बोर्ड इस प्रस्ताव की सराहना करता है, क्योंकि अयोध्या एक सांस्कृतिक शहर है। वहां भव्य राम की प्रतिमा स्थापित होने से उप्र का गौरव पूरी दुनिया में बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि प्रतिमा स्थापित होती है तो वक्फ बोर्ड के माध्यम से भगवान राम की प्रतिमा में लगे तरकश के लिए दस चांदी के तीर भेंट किए जाएंगे। भगवान राम ने जिस तरह अपने तीरों से राक्षसों का अंत किया था, उसी तरह आज भारत में आतंकवाद रूपी राक्षसों का अंत किया जाना देश हित में जरूरी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments