Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकोविड-19 के की रफ्तार  पर निर्भर करेगा कुंभ के आयोजन का स्वरूप

कोविड-19 के की रफ्तार  पर निर्भर करेगा कुंभ के आयोजन का स्वरूप

उत्तराखंड सरकार ने एक बार फिर यह स्पष्ट किया है कि कोविड संक्रमण की स्थिति पर निर्भर करेगा कि कुंभ का आयोजन किस तरह का होगा। प्रदेश सरकार के स्तर पर तैयारी कुंभ को भव्य और परंपरा के अनुरूप आयोजित करने की है।

हरिद्वार में कुंभ 2021 की शुरूआत में होगा। मुश्किल से कुछ माह का समय ही सरकार के पास है। मुसीबत यह है कि कोविड संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। कुंभ में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में सरकार को यह तय करना है कि कुंभ का आयोजन सीमित स्तर पर हो या परंपरागत तरीके से हो।रविवार को कुंभ की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने साफ कहा कि यह कोरोना संक्रमण के फैलाव पर निर्भर करेगा। प्रदेश सरकार की कोशिश है कि कुंभ भव्य स्वरूप में हो। बैठक में उपस्थित संत समाज के प्रतिनिधियों ने भी कहा कि सरकार का सहयोग किया जाएगा।मुख़्यमंत्री  ने बताया कि  कुंभ के लिए अखाड़ा, परिषद और संत समाज का पूरा सहयोग लिया जाएगा। अखाड़ों की समस्याओं का हर संभव निदान करने का प्रयास किया जाएगा। भव्य हरिद्वार कुंभ का आयोजन किया जाएगा।मुख़्यमंत्री  ने बताया कि  कुंभ के लिए अखाड़ा, परिषद और संत समाज का पूरा सहयोग लिया जाएगा। अखाड़ों की समस्याओं का हर संभव निदान करने का प्रयास किया जाएगा। भव्य हरिद्वार कुंभ का आयोजन किया जाएगा।  अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का कहना है कि  कुंभ के सफल आयोजन के लिए राज्य सरकार का पूरा सहयोग किया जायेगा। दिव्य एवं भव्य कुंभ के आयोजन कि लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण होनी चाहिएं। कोविड की परिस्थितियों के दृष्टिगत सरकार की ओर से कुंभ के स्वरूप के लिए होने वाले फैसले में पूरा सहयोग दिया जाएगा

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments