Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज से शुरू हो रहा उत्तराखंड का ऐतिहासिक चैती मेला

आज से शुरू हो रहा उत्तराखंड का ऐतिहासिक चैती मेला

काशीपुर। उत्तराखंड का ऐतिहासिक चैती मेला आज मंगलवार से शुरू हो रहा है। मेला 30 अप्रैल तक चलेगा। सुबह शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत पंडा परिवार के साथ देवी ध्वज फहराकर मेले का शुभारंभ करेंगे। व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सोमवार को मेला अधिकारी/एसडीएम गौरव कुमार ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। कोविड नियमों के अनुसार ही मेले का आयोजन किया जाएगा। 

मंगलवार से नवरात्र के साथ की चैती मेले का शुभारंभ होगा। मंगलवार को पंडा परिवार के पुजारी दयाशंकर जोशी हवन, पूजन, घट स्थापना और गणेश पूजन करेंगे। इसके बाद ध्वज फहराकर मेले का शुभारंभ किया जाएगा। इधर, मेले में दुकानें बनाने के लिए बांस, बल्ली और टीन मेला परिसर में पहुंच चुकी हैं।  मंगलवार को मेला अधिकारी/एसडीएम गौरव कुमार ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया।

उन्होंने ठेकेदारों से समय पर दुकानों का निर्माण कराने को कहा। साथ ही अस्थायी शौचालयों का निर्माण और पुराने शौचालयों की साफ सफाई के निर्देश दिए। कहा कि मेला कोविड नियमों के अनुसार ही लगेगा। मेले में आने वालों के लिए मास्क अनिवार्य होगा। झूलों में लोगों को बैठाने से पहले सीटों को सैनिटाइज किया जाएगा। खाने-पीने की दुकानों को भी साफ रखने के निर्देश दिए हैं। दुकानों पर अनावश्यक भीड़ भी प्रतिबंधित होगी। 

नखासा बाजार लगने पर संशय
चैती मेले में लगने वाला नखासा बाजार मुख्य आकर्षण का केंद्र होता है। पिछले वर्षों तक मेले का शुभारंभ होने तक नखासा बाजार के लिए घोड़ा व्यापारी मेले में पहुंच जाते थे, लेकिन इस बार एक भी घोड़ा कारोबारी नहीं पहुंचा है। न ही अधिक संख्या में दुकानदारों ने दुकानें की बुकिंग की है। इससे नखासा बाजार लगने पर फिलहाल संशय है। 

सप्तमी के बाद मेले में भीड़ बड़ने की उम्मीद
चैती मेले में सप्तमी के दिन पक्काकोट मंदिर से देवी चैती मंदिर में आती है। मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री ने बताया कि देवी के मंदिर में आने के बाद मेले में भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि पिछले वर्षों तक मेला प्रारंभ होने तक मेला पूरी तरह से सज जाता था। इस बार कोरोना संक्रमण के कारण व्यवस्थाओं में कुछ देरी हुई है। 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments