Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकपाट खुलने के बाद तीर्थ-पुरोहितों ने जताई आपत्ति, देवस्थानम् बोर्ड ने अपना...

कपाट खुलने के बाद तीर्थ-पुरोहितों ने जताई आपत्ति, देवस्थानम् बोर्ड ने अपना पक्ष रख कहीं ये बातें

उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड ने कहा है कि कोरोना महामारी के दौरान देवस्थानम बोर्ड द्वारा चारधाम यात्रा हेतु 3 मई को जारी मानक प्रचालन विधि (एसओपी) के अनुसार श्री बदरीनाथ मंदिर के कपाट प्रात: सात बजे खुलने शाम सात बजे बंद होने के समय से शास्त्रीय नियम का उल्लंघन नहीं हुआ है।‌ बल्कि आदि गुरू शंकराचार्य द्वारा स्थापित धार्मिक नियम परंपरा के अनुसार ही श्री बदरीनाथ धाम में पूजा का विधान लगातार चल रहा है। श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत ने देवस्थानम बोर्ड के निर्णय एवं एसओपी का स्वागत किया है। कहा है कि श्री बदरीनाथ मंदिर में व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलर ही हैं। कहीं कुछ ऐसा नहीं हुआ है जिससे परंपरायें टूट रही हों।

बोर्ड की ओर से बताया गया कि दशकों पहले तत्कालीन समय में भारी बर्फवारी, विकट भौगोलिक परिस्थित मौसम की प्रतिकूलता को देखते हुए मंदिर के कपाट प्रात: 7.30 मिनट पर खुलते थे। 26 मार्च 1970 में जारी श्री बदरीनाथ पूजा नियमावली तथा उससे पहले भी श्री बदरीनाथ धाम में कपाट खुलने का समय प्रात: 7.30 बजे था। टिहरी महाराज के परामर्श के बाद श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति की बोर्ड बैठक में इस संबंध में तब सर्व सम्मति से प्रस्ताव भी पारित हुआ था। वर्ष 1975 में जब श्री बदरीनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ तो यात्रियों की सुविधा के लिए मंदिर को ब्रह्म मुहुर्त मे प्रात: 4.30 बजे खोलने का प्रस्ताव हुआ।

जिसका तत्कालिन समय के रावल जी एवं धर्माधिकारी द्वारा विरोध भी किया गया। लेकिन श्रद्धालुओं की अधिक संख्या, अनुकूल मौसम, कम बर्फवारी को देखते हुए मंदिर प्रात: 7.30 बजे से प्रात: 4.30 बजे खुलना शुरू हुआ। वर्तमान समय में कोरोना महामारी को देखते हुए मंदिर को खोलने का समय प्रात: 7 बजे रखा गया था जिसका तीर्थपुरोहित समाज के कुछ सदस्यों ने विरोध किया था तथा इसे धार्मिक मान्यताओं के विरूद्ध बताया था। देवस्थानम बोर्ड ने बताया कि श्री बदरीनाथ मंदिर में प्रात:कालीन पूजाओं‌ भगवान बदरीविशाल के महाभिषेक एवं अभिषेक हेतु गाय के दूध की भी जरूरत होती। इससे पंचगब्य बनाया जाता है जोकि कोरोना के कारण स्थानीय स्तर पर उपलब्ध नही हो पा रहा था ‌। निकटवर्ती पांडुकेश्वर गांव से श्री बदरीनाथ धाम हेतु दूध लाया जा रहा था।

जिसमें समय लग रहा था। मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह, श्री बदरीनाथ धाम के पूर्व धर्माधिकारी जगदंबा प्रसाद सती, श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत ने श्री बदरीनाथ धाम पहले से अभी तक चल रही पूजा परंपरा एवं पूजा के समय की पुष्टि की है। कहा है कि धार्मिक परंपराओं का कहीं उलंघन नहीं हुआ है। श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष पंकज डिमरी, सचिव राजेन्द्र डिमरी, ज्योतिष डिमरी, संयुक्त सचिव दिनेश डिमरी, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र डिमरी ने जारी बयान में कहा है कि श्री बदरीनाथ धाम में पूजा समय एवं व्यवस्थाएं सुचारू एवं शास्त्र सम्मत है। किसी भी परंपरा को तोड़ा नहीं गया है। बहरहाल देवस्थानम बोर्ड ने अब जबकि श्री बदरीनाथ धाम के खुलने का समय प्रात: 4.30 बजे कर दिया है, उसके बाद भी इस मुद्दे को तूल नहीं दिया जाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments