Thursday, September 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकेंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन, पुनर्निर्माण कार्यों का लिया जायजा

रुद्रप्रयाग। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक गुरुवार को केदारनाथ पहुंचे और बाबा केदार के दर्शन किए। केदारनाथ में उन्होंने धाम में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया और कहा कि वह इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगे। बाबा केदार के दर्शन के बाद निशंक ने भगवान बदरीनाथ का भी आशीर्वाद लिया।

1977 श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन
बुधवार को केदारनाथ में 1977 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। बीते दो दिन से धाम में दर्शनार्थियों की संख्या कम होने लगी है। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि कोरोना काल में 12 जून से शुरू हुई यात्रा में अभी तक 127729 यात्री केदारनाथ पहुंचकर दर्शन कर चुके हैं। 

देवस्थानम बोर्ड ने 1065 ई-पास किए जारी

चारधाम की यात्रा अब कुछ दिन और चलेगी। 19 नवंबर तक चारों धामों के कपाट बंद हो जाएंगे। इसके बाद शीतकालीन गद्दी स्थलों में पूर्व परंपरा के अनुसार शीतकाल में पूजा अर्चना की जाएगी।

2.80 लाख यात्रियों ने चारों धामों में दर्शन किए
अब तक देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की ओर से पौने तीन लाख ई-पास जारी किए गए हैं। इसमें 2.80 लाख यात्रियों ने चारों धामों में दर्शन किए हैं। 

देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने बताया कि बुधवार को 1065 तीर्थ यात्रियों को ई-पास जारी किए गए हैं। इसमें बदरीनाथ धाम के 154, केदारनाथ के 846, गंगोत्री के 36 और यमुनोत्री धाम के 29 पास शामिल हैं।

एक जुलाई से लेकर 11 नवंबर तक कुल पौने तीन लाख पास जारी किए गए हैं। 2.80 लाख यात्रियों ने चारधाम पहुंच कर दर्शन किए हैं। उन्होंने बताया कि केदारनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर, बदरीनाथ के 19 नवंबर, गंगोत्री के 15 नवंबर और यमुनोत्री धाम के कपाट 16 नवंबर को बंद होंगे। इसके बाद गद्दी स्थलों पर पूर्व परंपरा के अनुसार शीतकालीन पूजा-अर्चना की जाएगी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments