Sunday, March 8, 2026
Homeधर्म-संस्कृतिकेदारनाथ के बाद खुले यमुनोत्री धाम के कपाट, पहले दिन भक्‍तों में...

केदारनाथ के बाद खुले यमुनोत्री धाम के कपाट, पहले दिन भक्‍तों में दिख रहा खासा उत्‍साह

केदारनाथ के बाद शुक्रवार को यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह 10.29 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। यमुनोत्री धाम में मां यमुना की डोली सुबह 10:00 बजे पहुंच गई थी। इसके बाद पुरोहितों ने पूजा अर्चना की। शुभ मुहूर्त पर यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। मां यमुना की डोली यमुनोत्री धाम में विराजमान हो गई है।

रुद्राक्ष एक दिन में कराएगा दो धाम के दर्शन
जौलीग्रांट स्थित एसडीआरएफ हेलीपैड से रुद्राक्ष इस बार फिर दो धाम के दर्शन कराने के लिए तैयार है। आज केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर रुद्राक्ष की सेवाएं आज से शुरू हो गईं हैं। रुद्राक्ष एविएशन का एमआइ-17 हेलीकाप्टर शुक्रवार को गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरेगा। जहां से छोटे हेलीकाप्टरों के जरिए यात्रियों को केदारनाथ पहुंचाया जाएगा। वहीं 12 मई से बदरीनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं। उसके बाद रुद्राक्ष की दो धाम की सेवाएं आरंभ हो जाएगी।

उत्तरकाशी में यातायात प्लान लागू
चारधाम यात्रा के सुव्यवस्थित सुचालन के लिए उत्तरकाशी में पुलिस ने यातायात प्लान तैयार कर दिया है। यह प्लान शुक्रवार से शुरू हो गया है। यातायात निरीक्षक राजेंद्र नाथ ने बताया कि ऋषिकेश से गंगोत्री धाम आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए रूट नरेन्द्रनगर, चम्बा, धरासू बैण्ड, उत्तरकाशी, गंगोरी, भटवाडी, हर्षिल, गंगोत्री रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments