Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकेदारनाथ धाम के लिए आज से शुरू होगी हेली सेवा,ये है रहेगा...

केदारनाथ धाम के लिए आज से शुरू होगी हेली सेवा,ये है रहेगा किराया

केदारनाथ धाम के लिए आज शुक्रवार से हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। हेली सेवा संचालित करने के लिए डीजीसीए की अनुमति मिल गई है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

यूकाडा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वाति भदौरिया ने बताया कि केदारनाथ के लिए गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी हेलीपैड से एक अक्तूबर से हेली सेवा का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके लिए तीनों हेलीपैड पर सभी तैयारियां कर ली गई हैं। हेली सेवा से केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को भी कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करना होगा। हेलीपैडों का निरीक्षण करने के बाद डीजीसीए से भी हेली सेवा संचालित करने की अनुमति मिल गई है। हेली सेवा के लिए टिकटों की बुकिंग https://heliservices.uk.gov.in वेबसाइट पर की जा रही है।

देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं आयुक्त गढ़वाल रविनाथ रमन ने बताया कि हेली सेवा से केदारनाथ के दर्शन करने वाले यात्रियों को भी पंजीकरण कर ई-पास जारी किए जाएंगे। जिलाधिकारी को निर्देश दिए गए कि किसी यात्री के न पहुंचने पर अन्य पंजीकृत यात्रियों को पास जारी किए जाएं।

ये है किराया (आना-जाना)
हेलीपैड                          किराया
गुप्तकाशी से केदारनाथ        7750
फाटा से केदारनाथ              4720
सिरसी से केदारनाथ            4680

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments