Tuesday, March 10, 2026
Homeदेहरादूनकेदारनाथ धाम के लिए आज से हेली सेवा शुरू

केदारनाथ धाम के लिए आज से हेली सेवा शुरू

देहरादून। केदारनाथ धाम के लिए आज से हेली सेवा शुरू हो गई है। हेलीपैड के निरीक्षण के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सभी नौ हेली कंपनियों को उड़ान की अनुमति दे दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि हेली सेवा शुरू होने के बाद केदारनाथ में यात्रियों की आमद और बढ़ेगी।

डीजीसीए की टीम बीते तीन दिनों में केदारनाथ समेत केदरघाटी में स्थित सभी नौ हेलीपैड का निरीक्षण कर चुकी है। गुरुवार को अंतिम दिन टीम ने तीन हेलीपैड का निरीक्षण किया और इसके बाद सभी नौ हेली कंपनियों के लिए उड़ान की अनुमति जारी कर दी। इन कंपनियों के हेलीकॉप्टर नारायणकोटी, शेरसी, सोनप्रयाग, जाखधार व फाटा से केदारनाथ के लिए रोटेशन के आधार पर उड़ान भरेंगे। हेली यात्रा के लिए यात्री बड़ी संख्या में टिकट की बुकिंग करा रहे हैं।

बीते एक सप्ताह से दो हजार के आसपास यात्री रोजाना बाबा केदार के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। हेली सेवा शुरू होने के बाद इस संख्या के और बढ़ने की उम्मीद है। जो हेली कंपनियां केदारनाथ के लिए उड़ान भरेंगी उनमें पवन हंस, प्रभातम, ऐरो एविएशन (दो सेवाएं), पिनैकल, चिप्सन, थंबी एविऐशन, क्रिस्टल व हिमालयन शामिल हैं।

सहायक नोडल अधिकारी हेली सेवा केएस पंवार ने बताया कि हेलीपैड के निरीक्षण में डीजीसीए की टीम को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली। इसलिए सभी नौ हेली कंपनियों को आज से केदारनाथ के लिए उड़ान की अनुमति दे दी गई। बताया कि नौ में से दो हेलीपैड ऐरो एविएशन के हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments