Friday, April 24, 2026
Homeधर्म-संस्कृतिकेदारनाथ धाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, 22 अप्रैल को खुलेंगे...

केदारनाथ धाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

केदारनाथ धाम में आगामी यात्रा सीजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पूरे केदारपुरी क्षेत्र को भव्य रूप से फूलों से सजाया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव विग्रह डोली अपने निर्धारित पड़ावों से आगे बढ़ते हुए रविवार को फाटा में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार को गौरीकुंड पहुंचने वाली है। डोली यात्रा के दौरान मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और हर जगह भक्ति का माहौल बना हुआ है।

गौरीकुंड में डोली के भव्य स्वागत के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके बाद 21 अप्रैल को डोली केदारनाथ धाम पहुंचेगी। परंपराओं के अनुसार 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे शुभ मुहूर्त में मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे।

केदार सभा के वरिष्ठ सदस्य पंडित उमेश चंद्र पोस्ती ने जानकारी दी कि यात्रा से जुड़ी लगभग सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं।

केदारपुरी में होटल और धर्मशालाओं को सजाया जा रहा है और श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। अधिकारियों का कहना है कि इस बार यात्रा को अधिक सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि देश-विदेश से आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments