Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकोरोना की स्तिथि तय करेगा कुंभ की दिशा-मदन कौशिक

कोरोना की स्तिथि तय करेगा कुंभ की दिशा-मदन कौशिक

आगामी कुंभ की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं लेकिन कोरोना दिव्य व भव्य कुंभ के आयोजन में बाधा बना हुआ है। कोरोना की गति के साथ ही कुंभ के आयोजन का भविष्य तय होगा। कुंभ के आयोजन में अब थोड़ा ही समय शेष रह गया है। कुंभ की तैयारियों के लिए तथा कुंभ के स्वरूप को लेकर अखाड़ा परिषद के साथ कई दौर की बैठकें भी की जा चुकी हैं लेकिन अभी तक कुंभ का स्वरूप कैसा होगा? इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।
माना जा रहा है कि अब दिसंबर महीने में कोरोना की स्थिति को देखने के बाद ही कुंभ के स्वरूप पर फैसला लिया जा सकता है।
प्रदेश सरकार के शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने बताया कि साल 2021 में कुंभ भव्य और दिव्य होगा। उन्होंने कहा कि अखाड़ा परिषद और धार्मिक संस्थाओं ने बैठकर जो तिथि तय की है, उन तिथि के मुताबिक ही सभी कार्यक्रम और शाही स्नान होंगे। साथ ही राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है कि दिसंबर महीने में कोरोना की स्थिति को देखते हुए कुंभ के प्रकार पर निर्णय लिया जाएगा।एक तरफ कोरोना की दूसरी लहर से योरोप फिर से लॉक डाउन की तरफ बढ़ रहा है ऐसे में उत्तराखंड कुम्भ का स्वरूप कोरोना के हालातों पर निर्भर करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments