Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकोरोना महामारी को दूर करने के लिए कोटेश्वर महादेव मंदिर में किया...

कोरोना महामारी को दूर करने के लिए कोटेश्वर महादेव मंदिर में किया गया महाभिषेक, भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी

कोटेश्वर महादेव मंदिर में सावन सोमवार के अवसर पर प्रदेश में फैली कोरोना महामारी को दूर करने के लिए भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल की ओर से महाभिषेक किया गया। इस दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। भंडारे में लगभग 15 सौ से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
सावन माह के दूसरे सोमवार के अवसर पर देश और प्रदेश में फैली कोरोना महामारी को दूर करने के लिए भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल की ओर से भगवान कोटेश्वर का महाभिषेक किया गया। महाभिषेक में कोटेश्वर महादेव के महंत शिवानंद गिरी महाराज का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान भाजपा नेता कमलेश उनियाल की ओर से कोटेश्वर में आये भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारा ग्रहण करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान 1500 से अधिक भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भाजपा नेता कमलेश उनियाल ने कहा कि देश व प्रदेश में फैली कोरोना महामारी को दूर करने के लिए कोटेश्वर महादेव में सावन सोमवार के उपलक्ष्य में परिवार सहित भगवान कोटेश्वर का महाभिषेक किया गया। उन्होंने कहा की दूर दराज क्षेत्रों से आये भक्तों के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना से देश व प्रदेश को जल्द निजात मिले, इसके लिए भगवान कोटेश्वर से प्राथना की गई। उन्होंने कहा कि भंडारे में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास डिमरी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष गम्भीर बिष्ट, सुनील नौटियाल, पंकज कपरवान, कमल जोशी, बुद्धिबल्लव थपलियाल सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments