Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचारधाम यात्रा: तीर्थयात्रियों के लिए अच्छी खबर, चारों धामों में अब प्रतिदिन...

चारधाम यात्रा: तीर्थयात्रियों के लिए अच्छी खबर, चारों धामों में अब प्रतिदिन दर्शन का कोटा खत्म

चारों धामों में अब कितने भी यात्री दर्शन कर सकेंगे। यात्रियों की प्रतिदिन दर्शन का कोटा खत्म कर दिया गया है। इस संबंध में शासन की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। फैसले के बाद पुरोहित महासभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल सहित चारधाम यात्रा से जुड़े लोगों ने चारधाम यात्रा में सीमित संख्या की बाध्यता समाप्त करने पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

चारधाम यात्रा के लिए अब तक पंजीकरण का आंकड़ा 15 लाख पार पहुंच गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस बार पर्यटन विभाग ने 21 फरवरी से ही पंजीकरण शुरू कर दिया था। अब तक यात्रा के लिए 15.14 लाख से अधिक यात्रियों ने पंजीकरण करा लिया है।

इसमें केदारनाथ धाम के लिए 5.41 लाख, बदरीनाथ धाम के लिए 4.56 लाख, गंगोत्री धाम के लिए 2.77 लाख, यमुनोत्री धाम के लिए 2.40 लाख यात्री पंजीकरण करा चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments