Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपीएम मोदी केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की करेंगे समीक्षा

पीएम मोदी केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की करेंगे समीक्षा

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को नई दिल्ली में केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहेंगे।

वर्ष 2013 में आपदा से ध्वस्त हुए केदारनाथ धाम में नई केदारपुरी का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। वह खुद इन निर्माण कार्यों पर नजर रखे हुए हैं। बुधवार को दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे। पिछले कुछ महीनों में यह चैथा अवसर है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद केदारपुरी के कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं।

केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों में कई औद्योगिक संगठन भी मदद कर रहे हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री के समक्ष नई बदरीशपुरी के मास्टर प्लान का प्रस्तुतीकरण भी होगा। यह मास्टर प्लान भी प्रधानमंत्री के निर्देश पर ही तैयार किया गया है। तकरीबन 400 करोड़ के इस मास्टर प्लान में बदरीनाथ धाम की सड़कों के चैड़ीकरण और सौंदयीकरण का प्रस्ताव है।

बदरीनाथ मंदिर तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को सुगमता रहे, इसके लिए आने-जाने की वनवे व्यवस्था लागू करने की योजना भी है। पर्यटन व धर्मस्व सचिव दिलीप जावलकर मास्टर प्लान का प्रस्तुतीकरण करेंगे। इस मौके पर नई दिल्ली में मुख्य सचिव ओमप्रकाश भी मौजूद रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments