Thursday, March 19, 2026
Homeधर्म-संस्कृतिपूर्णागिरि धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, चैत्र नवरात्र पर 45 हजार...

पूर्णागिरि धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, चैत्र नवरात्र पर 45 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चंपावत में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। स्थानीय समेत दूर-दराज से हजारों भक्त मां पूर्णागिरि के दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं। मान्यता अनुसार कई दंपति और परिवार यहां बच्चों के मुंडन संस्कार भी करा रहे हैं।

मंदिर समिति के अनुसार अब तक 45 हजार से अधिक श्रद्धालु मां के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं और भक्तों के आने का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। नवरात्र के प्रथम दिन से पहले ही श्रद्धालु धाम पहुंचने लगे थे। कई भक्तों ने रात्रि में ही चढ़ाई शुरू कर सुबह मां के दर्शन किए।

धाम में दर्शन के लिए करीब एक किलोमीटर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। दूर-दराज से देवी के डोले के साथ बसों, निजी वाहनों, ट्रेनों और बाइकों से भक्तों का आना जारी है।

प्रशासन और मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, पथ प्रकाश समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की है। सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है और अब तक करीब 45 हजार लोग दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि नवरात्र के दौरान मंदिर के कपाट 24 घंटे खुले रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments