Saturday, March 7, 2026
Homeधर्म-संस्कृतिबदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे, शुभ मुहूर्त तय

बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे, शुभ मुहूर्त तय

ऋषिकेश। बदरीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 23 अप्रैल को प्रातः 6:15 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। परंपरा के अनुसार वसंत पंचमी के अवसर पर नरेंद्र नगर स्थित टिहरी राज दरबार में राजपुरोहित द्वारा पंचांग गणना के आधार पर कपाट खोलने की तिथि और शुभ मुहूर्त की विधिवत घोषणा की गई।

इसके साथ ही चमोली जनपद में स्थित चतुर्थ केदार रुद्रनाथ धाम के कपाट 18 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। रुद्रनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर में पंचांग गणना के बाद घोषित की गई।

चारधाम यात्रा के तहत गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन खोले जाते हैं, जबकि केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि महाशिवरात्रि के अवसर पर पंचांग गणना के माध्यम से तय की जाएगी।

कपाट खुलने की तिथियों की घोषणा के साथ ही चारधाम यात्रा की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। प्रशासन और संबंधित मंदिर समितियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं शुरू कर दी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments