Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबाबा केदार की आराधना के बाद पीएम रवाना, कुछ देर में पहुंचेंगे...

बाबा केदार की आराधना के बाद पीएम रवाना, कुछ देर में पहुंचेंगे बदरीनाथ

देहरादून :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तराखंड के दौरे पर हैं। वह केदारनाथ, बदरीनाथ व माणा में 3400 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास कर रहे हैं। इनमें केदारनाथ व हेमकुंड साहिब रोपवे और चीन सीमा से लगे माणा क्षेत्र में दो राजमार्गों से संबंधित योजनाएं शामिल हैं।

बदरीनाथ को किया जीरो जोन
प्रधानमंत्री के आगमन पर बदरीनाथ को जीरो जोन किया जाएगा। इस दौरान वाहनों को रोकने के लिए देव दर्शनी और बस अड्डा सहित विभिन्न स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं।

अंतिम गांव माणा में जनसभा और संवाद करेंगे पीएम
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे को ध्‍यान में रखते हुए बदरीनाथ धाम को 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। वह देश के अंतिम गांव माणा में जनसभा और संवाद करेंगे। भोटिया जनजाति के लोग स्वागत गान गाएंगे, वहीं पौंणा नृत्य की भी प्रस्तुति दी जाएगी।

केदारनाथ से बदरीनाथ के लिए हुए रवाना
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी केदारनाथ से बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो गए। यहां वह पूजा अर्चना करेंगे और देश के अंतिम गांव माणा में जनसभा को संबोधित करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments