Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधभड़काऊ बयानबाजी के मामले में एसआईटी गठित, एएसपी हरिद्वार के नेतृत्व में...

भड़काऊ बयानबाजी के मामले में एसआईटी गठित, एएसपी हरिद्वार के नेतृत्व में होगी जांच

हरिद्वार धर्मसंसद में हेट स्पीच के मामले में विशेष जांच समिति (एसआईटी) का गठन कर दिया गया है। एएसपी हरिद्वार के नेतृत्व में पांच सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया गया है। इसका पर्यवेक्षण एसपी देहात देहरादून करेंगे।डीआईजी गढ़वाल करण सिंह नांग्याल ने बताया है कि पांच सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है और जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं हेट स्पीच के मामले में वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी, संत धर्मदास, साध्वी अन्नपूर्णा भारती के खिलाफ दर्ज मुकदमे में पुलिस ने अब डासना काली मंदिर के महंत एवं जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद और धर्मराज सिंधू को भी नामजद कर दिया है। इस मामले में अब तक पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। पुलिस नए आरोपियों को भी नोटिस तामील कराने की तैयारी कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments