Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमहाकुंभ के लिये  तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ने पर देहरादून से चलेंगी दो...

महाकुंभ के लिये  तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ने पर देहरादून से चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

रिद्वार महाकुंभ के मुख्य स्नान पर्वों पर तीर्थयात्रियों की संख्या अचानक बढ़ने पर दून रेलवे स्टेशन से दो ट्रेनों को रवाना किया जाएगा। रेलवे बोर्ड और मंडल मुख्यालय के निर्देश पर दून रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के दो रैक तैयार रखे गए हैं। साथ ही लोको पायलटों, गार्ड और चेकिंग स्टाफ की भी ड्यूटी लगा दी गई है।वैसे तो हरिद्वार महाकुंभ में इस बार कोरोना संकट के चलते बहुत अधिक तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद थोड़ी कम है, लेकिन इसके बावजूद रेलवे बोर्ड और मंडल मुख्यालय की ओर से तैयारियां पूरी की गई हैं।तीर्थयात्रियों को आने जाने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसे लेकर रेलवे बोर्ड, मंडल मुख्यालय की ओर से दो दर्जन से अधिक विशेष ट्रेनों का संचालन भी किया जा रहा है, लेकिन यदि विशेष परिस्थितियों में अतिरिक्त ट्रेनों की जरूरत पड़ती है तो इसके लिए दून रेलवे स्टेशन पर भी ट्रेनों को तैयार रखा गया है।शन अधीक्षक (परिचालन) सीताराम शंकर ने बताया कि रेलवे बोर्ड और मंडल मुख्यालय के निर्देश पर दो ट्रेनों को पूरी तरह से तैयार कर लिया गया हैं। यदि तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ ही ट्रेनों की जरूरत पड़ती है तो आधे घंटे के नोटिस में दोनों ट्रेनों को हरिद्वार रवाना कर दिया जाएगा। कोरोना संकट के चलते देहरादून-इंदौर, देहरादून-उज्जैन और देहरादून-अमृतसर जैसी ट्रेनों का संचालन पहले से ही ठप है ऐसे में इन ट्रेनों के रैक भी दून रेलवे स्टेशन पर ही खड़े हैं। लिहाजा, रेल प्रशासन को ट्रेनों के रैक को लेकर किसी भी प्रकार का संकट नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments