Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधमहाकुंभ फर्जी टेस्टिंग घोटाला , SIT ने अब घोटाले की आरोपी फर्मो...

महाकुंभ फर्जी टेस्टिंग घोटाला , SIT ने अब घोटाले की आरोपी फर्मो को पूछताछ के लिए बुलाया

हरिद्वार कुंभ मेले के दौरान फर्जी कोविड परीक्षण की जांच कर रही एसआईटी ने मामले में नामित फर्मों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। एसआईटी ने उन्हें पेश होने के लिए चार दिन का समय दिया है।नामित फर्मों में दिल्ली की मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेज, हरियाणा की नलवा लैब और डॉ. लालचंदानी लैब का नाम शामिल है।महाकुंभ मेले के दौरान हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं की कोविड जांच रिपोर्ट में फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद मुकदमा दर्ज हो चुका है। जिला प्रशासन और कुंभ मेला प्रशासन पहले ही इस मामले की जांच कर रहा है। मामले की विवेचना के लिए जिला स्तर पर एसएसपी ने एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी की टीम ने पहले दिन से ही इस मामले में जांच शुरू कर दी थी।महाकुंभ के दौरान कोरोना की जांच में कैसे फर्जीवाड़ा किया गया, इसका खुलासा 40 पेज की प्रारंभिक जांच में हुआ है। जांच तैयार करने में अधिकारियों को कई दिनों का समय लगा। इसी जांच रिपोर्ट के बाद मैक्स सर्विस, हिसार की नलवा लैब और दिल्ली की डॉक्टर लाल चंदानी लैब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments