Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डशहरी विकास मंत्री पहुंचे भोले के दरबार, किया जलाभिषेक

शहरी विकास मंत्री पहुंचे भोले के दरबार, किया जलाभिषेक

सावन मास की शिवरात्रि पर कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने सपत्नी शशीप्रभा अग्रवाल के साथ सोमेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। इस मौके पर विधिवत पूर्जा अर्चना के बाद प्रदेश की जनता के उत्तम स्वास्थ्य, उन्नति की कामना भी की।

मंगलवार को सोमेश्वर महादेव मंदिर पर भगवान शंकर का जलाभिषेक कर डा. अग्रवाल ने मंदिर परिसर पर मौजूद शिवभक्तों को शिवरात्रि की शुभकामना दी। डा. अग्रवाल ने कहा कि सावन मास भगवान शिव को अत्यधिक प्रिय है। हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है, मगर सावन में आने वाली शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments