Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसदी के महानायक अमिताभ बच्चन करेंगे उत्तराखंड पर्यटन को प्रमोट

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन करेंगे उत्तराखंड पर्यटन को प्रमोट

उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार अब महानायक अमिताभ बच्चन का सहयोग लेगी। अमिताभ बच्चन जल्द ही एक रिएलिटी शो को होस्ट करेंगे, जिसमें उत्तराखंड राज्य के प्राकृतिक सौंदर्य, साहसिक पर्यटन और संस्कृति को फिल्माया जाएगा। शो की 70 फीसदी शूटिंग उत्तराखंड में ही होगी।’100 डेज इन हेवन’ नाम का यह शो न्यूज और एंटरटेनमेंट चैनलों पर प्रसारित होगा। शुक्रवार देर शाम हुई त्रिवेंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई। शो की मेजबानी के लिए बिग बी अमिताभ बच्चन को चुना गया है। शो का निर्माण करने वाली कंपनी के साथ सरकार ने करीब साढ़े 12 करोड़ रुपये का करार किया है। सरकारी प्रवक्ता मदन कौशिक ने बताया कि शो में उत्तराखंड राज्य के पर्यटन का प्रचार होगा। इससे पर्यटन में वृद्धि होने के साथ-साथ रोजगार में भी वृद्धि होगी।न्यूज़ और एंटरटेनमेंट चैनलों पर प्रसारित होने वाला शो ‘100 डेज इन हेवन’ 30 मिनट की अवधि का होगा। शो मे उत्तराखंड के वीडियो के साथ बिगबी अमिताभ बच्चन की लोकप्रिय आवाज सुनाई देगी। अमिताभ बच्चन गुजरात के पर्यटन का भी टीवी पर प्रचार कर चुके हैं। इस प्रचार अभियान में ‘कुछ दिन तो गुजारिए गुजरात में’ पंच लाइन काफी फेमस हुई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments