Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसावन का चौथा सोमवार आज, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय;...

सावन का चौथा सोमवार आज, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय; मंदिरों के बाहर लंबी कतार

ऋषिकेश: श्रावण मास के सोमवार को तीर्थनगरी के शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जलाभिषेक और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

तीर्थनगरी ऋषिकेश भगवान शिव के प्राचीन मंदिरों के लिए पहचान रखती है। यहां भगवान भोलेनाथ के प्राचीन तथा पौराणिक मंदिर स्थित हैं। जिनमें नीलकंठ महादेव, वीरभद्र महादेव, चंद्रेश्वर महादेव व सोमेश्वर महादेव जैसे प्राचीनतम मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र हैं। सोमवार को सुबह से ही इन मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।

सोमवार के जलाभिषेक को देखते हुए मंदिरों में विशेष अभिषेक और पूजन किया गया। मंदिरों को खूबसूरती के साथ सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने जल, दूध, बेलपत्र व फूलों से आराध्य का अभिषेक कर मनोकामना मांगी। श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव और ओम नमः शिवाय का जाप किया।

उधर, नीलकंठ महादेव मंदिर में इस सोमवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचे। नीलकंठ महादेव मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में उत्तराखंड के अलावा विभिन्न प्रांतों के श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। मंदिरों में जलाभिषेक के लिए उमड़ने वाली भीड़ की दृष्टि से सभी मंदिरों में सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments