Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअमित शाह ने हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन

अमित शाह ने हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन

हरिद्वार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार शहर के भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक व अन्य नेता मौजूद हैं। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपर रोड पर व्यापारियों को पंपलेट वितरित किया।

बता दें आज अमित शाह ने उत्‍तराखंड में ताबड़तोड़ चुनावी जनसभाएं की। आज उन्‍होंने टिहरी जनपद के धनौल्‍टी, देहरादून जनपद के सहसपुर और रायुपर में चुनावी जनसभा को संबेाधित किया। इसके बाद वह हरिद्वार पहुंचे। यहां हरिद्वार के अपर रोड में उन्‍होंने जनसंपर्क किया और लोगों को पंपलेट बांटे। अमित शाह हरकी पैड़ी पर पहुंचे यहां उन्‍होंने गंगा पूजन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments