Sunday, March 8, 2026
Homeहरिद्वारआज से सामान्य होगा जनशताब्दी समेत पांच ट्रेनों का संचालन

आज से सामान्य होगा जनशताब्दी समेत पांच ट्रेनों का संचालन

हरिद्वार। हरिद्वार-लक्सर के बीच रेल लाइन का दोहरीकरण पूरा हो गया है। अब शुक्रवार यानी आज से देहरादून से ट्रेन संचालन सामान्य हो जाएगा। दून से पांच ट्रेन विभिन्न गंतव्यों के लिए रवाना होंगी और इतनी ही संख्या में ट्रेन दून आएंगी। बता दें कि रेलवे ने हरिद्वार-लक्सर के बीच कार्य के लिए 29 दिसंबर से सात जनवरी तक का ब्लॉक लिया था।

इस कारण दून से हरिद्वार होकर जाने वाली अधिकांश ट्रेन निरस्त कर दी गई थीं। दून से सिर्फ तीन ट्रेनों का संचालन किया जा रहा था। गुरुवार शाम ब्लॉक खत्म हो गया। आज दून से देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस, देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस, देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस स्पेशल और देहरादून-काठगोदाम जन शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन तय समय पर होगा।

सप्ताह में पांच दिन चलेगी कुंभ स्पेशल

हरिद्वार में शुरू होने जा रहे महाकुंभ को देखते हुए रेलवे देहरादून से हावड़ा के बीच श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेन चलाने जा रहा है। देहरादून-हावड़ा कुंभ स्पेशल आगामी 14 जनवरी से सप्ताह में पांच दिन (बुधवार व शनिवार को छोड़कर) चलेगी।

अपने मार्ग पर चलें टाटा मैजिक

देहरादूनः आरटीओ प्रवर्तन संदीप सैनी ने टाटा मैजिक संचालकों को अपने तय मार्ग पर चलने के आदेश दिए हैं। चेतावनी दी कि अगर तय मार्ग पर पूरा संचालन नहीं किया तो वाहन के परमिट निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। आरटीओ सैनी ने बताया कि शिकायत मिली थी कि मार्ग नंबर-12 पर संचालित टाटा मैजिक अपने निर्धारित मार्ग पर नहीं चल रहे।

स्थानीय लोगों ने शिकायत करते हुए बताया था कि इनका मार्ग सैनिक कालोनी, पथरियापीर, कालीदास मार्ग होते हुए दिलाराम चैक से ईसी रोड, कारगी चैक तक है। इसी तरह इनका दूसरा मार्ग कारगी चैक से दून विवि, बंजारावाला होते हुए आइएसबीटी तक है। आरोप है कि मैजिक संचालक कारगी चैक से सवारी लेते हैं और सर्वे चैक से वापस मुड जाते हैं। गुरुवार को आरटीओ ने इस मार्ग पर जांच की और मैजिक संचालकों को दोनों मार्ग पर पूरा फेरा लगाने के आदेश दिए।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments