Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज 100 युवाओं को संन्यास की दीक्षा देंगे बाबा रामदेव, पतंजलि विवि...

आज 100 युवाओं को संन्यास की दीक्षा देंगे बाबा रामदेव, पतंजलि विवि के भवन का उद्घाटन करेंगे अमित शाह

हरिद्वार में संन्यास दीक्षा कार्यक्रम

पतंजलि संन्यास आश्रम में संन्यास दीक्षा महोत्सव में आज रामनवमी के अवसर पर स्वामी रामदेव 100 युवाओं को संन्यास की दीक्षा देंगे। वीआईपी घाट पर दीक्षा समारोह का आयोजन होगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बुधवार को ही ऋषिग्राम पहुंच गए थे। वहीं, आज शाम 4 बजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पतंजलि विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के भी महोत्सव में शामिल होने की संभावना है।

स्वामी रामदेव ने भावी संन्यासियों से कहा कि हम सनातन धर्म के पुराधाओं की शृंखला तैयार कर महर्षि दयानन्द के स्वप्न को साकार करेंगे। उन्होंने कहा कि पतंजलि के माध्यम से स्वास्थ्य एवं शिक्षा का बहुत बड़ा आंदोलन चलाया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में भारतीय शिक्षा बोर्ड, पतंजलि गुरुकुलम्, आचार्यकुलम्, पतंजलि विश्वविद्यालय, पतंजलि आयुर्वेद कॉलेज के माध्यम से शिक्षा क्रांति का शंखनाद हो गया है। इस कार्य में पतंजलि के संन्यासियों की भूमिका अहम रहेगी।

कहा कि स्वदेशी शिक्षा तंत्र का महर्षि दयानन्द, स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी और सभी क्रांतिकारियों का सपना आजादी के 75 वर्ष बाद पतंजलि पूरा कर रहा है। देश स्वतंत्र हो गया लेकिन शिक्षा और चिकित्सा तंत्र अपना नहीं है। गुलामी की रस्मों एवं निशानियों को मिटाना है। यह कार्य संन्यासी ही कर सकते हैं। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि संन्यास मार्ग मोक्ष प्राप्ति का सरलतम साधन है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments