Friday, March 13, 2026
Homeहरिद्वारइकबालपुर चौकी के पूरे स्टाफ पर गिरी गाज, अवैध खनन मामले में...

इकबालपुर चौकी के पूरे स्टाफ पर गिरी गाज, अवैध खनन मामले में चौकी प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

झबरेड़ा/हरिद्वार: अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इकबालपुर क्षेत्र में अवैध खनन से जुड़े एक ऑडियो सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इकबालपुर पुलिस चौकी के पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार इकबालपुर क्षेत्र में अवैध खनन के मामले में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता संदिग्ध पाई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी सहित कुल छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच एसपी देहात को सौंपी गई है।

निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक नवीन सिंह चौहान (चौकी प्रभारी इकबालपुर), हेड कांस्टेबल विरेन्द्र शर्मा, हेड कांस्टेबल हरेन्द्र, कांस्टेबल विपिन कुमार, कांस्टेबल देवेश सिंह तथा कांस्टेबल प्रदीप शामिल हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि राज्य में अवैध खनन, भ्रष्टाचार और किसी भी प्रकार की अनियमितता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी जिन अधिकारियों पर है, यदि वही अपने कर्तव्यों में लापरवाही या अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं तथा दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने को कहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments