Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउप्र के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव के विवादित बयान को लेकर विभिन्न...

उप्र के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव के विवादित बयान को लेकर विभिन्न संगठनों में आक्रोश, पद से हटाने की मांग

रुड़की: उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के खिलाफ आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। गाजियाबाद में आंदोलन करने पर त्यागी, भूमिहार ब्राह्मण समाज संगठन के पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज होने पर विभिन्न संगठनों ने आक्रोश जताया है।

शनिवार को त्यागी कल्याण एवं विकास समिति के पदाधिकारियों ने उप्र के मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जेएम को सौंपा है। साथ ही पदाधिकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, कैबिनेट मंत्री को बर्खाश्त करने की मांग की गई है। शनिवार को त्यागी कल्याण एवं विकास समिति के पदाधिकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के कैंप कार्यालय पर पहुंचे।

कैबिनेट मंत्री ने की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के शुक्रताल में आयोजित कार्यक्रम में उप्र के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसका विरोध करने के लिए विभिन्न संगठन आंदोलन कर रहे हैं।

गाजियाबाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी, बॉबी त्यागी, अमित त्यागी व विकास त्यागी ने भी इसका विरोध किया, जिस पर गाजियाबाद पुलिस ने उन पर मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र देव सिंह के खिलाफ विभिन्न समाजों में आक्रोश है।

योगी सरकार को चाहिए कि उनको कैबिनेट से हटाए, साथ ही जो मुकदमे दर्ज किए गए हैं उनको वापस लिया जाए। अन्यथा समाज चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जारी रखेगा।

ये लोग रहे उपस्थित
इस मौके पर अध्यक्ष डा. राकेश त्यागी, उपाध्यक्ष विकास त्यागी, संरक्षक जे डी त्यागी, ब्रिजेश त्यागी, सुशील त्यागी,श्यामकुमार त्यागी, प्रदीप त्यागी, नरोत्तम त्यागी, अक्षय त्यागी, विनोद त्यागी, , विनीत त्यागी, धीरज त्यागी, हार्दिक त्यागी, आदेश त्यागी, अशोक त्यागी, मुनेश त्यागी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments