Tuesday, March 10, 2026
Homeअपराधकलयुगी मां ने बच्चे की हत्या कर बहा दिया गगा में

कलयुगी मां ने बच्चे की हत्या कर बहा दिया गगा में

हरिद्वार। संवाददाता। कनखल के सर्वप्रिय विहार में छह माह के बच्चे का घर से हुए अपहरण मामले का कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी कलियुगी मां को गिरफ्तार कर लिया है। अपहरण के इस मामले के खुलासे में सीसीटीवी फुटेज की भूमिका भी काफी अहम रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस. द्वारा बताया गया कि बीते रोज संगीता निवासी सर्वप्रिय विहार कनखल द्वारा पुलिस को सूचना देकर बताया गया कि उसका 6 माह के बच्चें का किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर से अपहरण कर लिया गया है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए कनखल थाना पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जांच के दौरान जब पुलिस ने उक्त महिला के घर आने जाने वाले रास्तों के सीसी कैमरे खंगाले तो पता चला कि करीब ढाई बजे उक्त महिला संगीता एक काला बैग लेकर गंगा घाट की तरफ जा रही है। इस पर पुलिस ने जब महिला से इस बाबत पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका पति दीपक कुमार बलूनी है जो एक कम्पनी में कार्यरत है। बताया कि उसके दो बच्चे है जिनकी देखभाल वह ठीक ढंग से नहीं कर पा रही थी। इस बात से परेशान होकर उसने बीते रोज बच्चे से मुक्ति पाने के लिए उसे बैग में डालकर आन्नदमयी पुलिया के समीप नहर में डुबो कर मार डाला तथा बाद में बच्चे को बैग से निकाल कर पानी में बहा दिया।

मामले का खुलासा इस तरह होता देख पुलिस भी हैरत में पड़ गयी और उसने महिला के घर से वह बैग भी बरामद कर लिया। इस बीच पुलिस को उक्त मृत बच्चे से सम्बन्धित सूचना भी मिली कि उक्त मृत बच्चे को एक गुजराती यात्री द्वारा भी देखा गया था जो तेज बहाव के चलते बह गया। बहरहाल पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए कलियुगी मां संगीता को गिरफ्तार कर लिया है। मामले के खुलासे में लगी पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कनखल हरिओम राज चौहान, उ.नि. शम्भू सिंह सजवाण, का. मुकेश तोमर, रविन्द्र, अनिल कुमार व महिला का. विनिता भी शामिल रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments