Saturday, March 7, 2026
Homeहरिद्वारकांवड़ यात्रा का दूसरा दिन, बड़ी संख्या में शिव भक्त गंगाजल लेने...

कांवड़ यात्रा का दूसरा दिन, बड़ी संख्या में शिव भक्त गंगाजल लेने पहुंचे हरिद्वार; सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दूसरे दिन बड़ी संख्या में शिव भक्त गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार पहुंचे हैं। हरिद्वार हर की पैड़ी पर गंगा स्नान और गंगाजल भर रहे हैं। हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिव भक्त अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं।

पुलिस व पैरामिलिट्री बल ने निकाला फ्लैग मार्च
बहादराबाद : कांवड़ यात्रा के दौरान उमड़ने वाली श्रद्धालु भीड़ को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित रखने को लेकर पुलिस पूरी मुस्तैदी से मोर्चा संभाले हुए है। थाना बहादराबाद क्षेत्र में कांवड़ मेला सुपर जोनल पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस जवानों व अर्द्धसेना बल के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला।

यह फ्लैग मार्च पतंजलि फ्लाईओवर से शुरू होकर कोर कालेज तक निकाला गया। जिसमें पुलिस बल के साथ-साथ पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान शामिल हुए। फ्लैग मार्च के दौरान लाउडस्पीकर के माध्यम से कांवड़ यात्रियों को ट्रैफिक नियमों के पालन, अनुशासन बनाए रखने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई।

पुलिस ने कहा कि किसी भी प्रकार की झूठी सूचना या अफवाह के आधार पर घबराएं नहीं और न ही कोई अव्यवस्था फैलाएं। इसके अलावा स्थानीय निवासियों और दुकानदारों को भी सुरक्षा का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments