Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधकाम से घर लौट रहे लाइनमैन की बदमाशों ने गोली मारकर की...

काम से घर लौट रहे लाइनमैन की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या, ग्रामीणों ने शव रखकर लगाया जाम

उत्तराखंड के भगवानपुर में गुरुवार की देर रात काम से घर लौटते समय लाइनमैन की गोलीमारकर हत्या कर दी गई। हत्या की खबर से पुलिस महकमे में खलबली मच गई।  लाइनमैन को बदमाशों ने गोली मारी इसके बाद वह फरार हो गए। गोली लगने के बाद खून से लथपथ लाइनमैन की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है। खबर लिखे जाने तक विरोध प्रदर्शन जारी था।

वाले लवा निवासी सतीश 32 क्षेत्र के ऊर्जा निगम में लाइनमैन का काम करता था। गुरुवार देर रात वह काम से घर लौट रहा था। घर लौटते समय रास्ते में बदमाशों ने लाइनमैन के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगते ही लाइनमैन खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। कुछ देर में उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी जुटाई है। लाइनमैन की मौत की खबर पाकर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। परिजनों समेत ग्रामीणों ने शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments