Saturday, March 7, 2026
Homeहरिद्वारकुंभ मेला क्षेत्र को गैर हिंदू प्रतिबंधित घोषित करने की उठी मांग

कुंभ मेला क्षेत्र को गैर हिंदू प्रतिबंधित घोषित करने की उठी मांग

हरिद्वार: कुंभ मेला क्षेत्र को गैर हिंदू प्रतिबंधित घोषित करने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। प्रेस क्लब हरिद्वार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने सरकार से कुंभ क्षेत्र को हिंदू क्षेत्र घोषित करने की मांग की।

नितिन गौतम ने कहा कि अंग्रेजों के शासनकाल में भी नगर पालिका हरिद्वार क्षेत्र में गैर हिंदुओं के ठहरने और व्यवसाय करने पर प्रतिबंध था। उन्होंने कहा कि समय की मांग है कि आगामी कुंभ मेले से पहले सभी गंगा घाटों और धार्मिक स्थलों पर गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाई जाए। यह न केवल भव्य और दिव्य कुंभ के लिए, बल्कि सुरक्षित कुंभ आयोजन के लिए भी आवश्यक है।

उन्होंने वर्ष 2027 में हरिद्वार में दिव्य और भव्य कुंभ आयोजित करने की सरकार की घोषणा को सराहनीय बताया। कहा कि वर्ष 2021 में कोरोना महामारी के कारण जो श्रद्धालु कुंभ स्नान से वंचित रह गए थे, उन्हें 2027 में कुंभ स्नान का अवसर मिलेगा। इससे सनातन धर्म को बल मिलेगा और स्थानीय व्यापार को भी गति मिलेगी।

नितिन गौतम ने बताया कि नगर पालिका के बायलॉज के अनुसार हरिद्वार नगर पालिका क्षेत्र को गैर हिंदू एवं मद्य-मांस निषेध क्षेत्र घोषित किया गया है। सरकार को इन बायलॉज का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित कराना चाहिए, ताकि तीर्थ की मर्यादा बनी रहे। इस मौके पर उज्ज्वल पंडित, प्रमोद शर्मा, विकास प्रधान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Previous article
Next article
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के भारत मंडपम में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स की रिव्यू मीटिंग में हिस्सा लिया। इस दौरान, राज्य में सड़क कनेक्टिविटी के क्षेत्र में हुई अभूतपूर्व प्रगति को दिखाने वाला एक डिटेल वीडियो प्रेजेंटेशन भी पेश किया गया। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को सबसे ज़्यादा प्राथमिकता दी गई है। चार धाम यात्रा को आसान, सुलभ और सुरक्षित बनाने के लिए, चार धाम हाईवे प्रोजेक्ट के तहत 12,769 करोड़ रुपये की लागत से प्रमुख नेशनल हाईवे को अपग्रेड किया जा रहा है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments