Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकुम्भ को लेकर क्या है स्वास्थ्य विभाग की तैयारी आइये पढिये

कुम्भ को लेकर क्या है स्वास्थ्य विभाग की तैयारी आइये पढिये

कुम्भ मेला शुरू होने जा रहा है जिसे लेकर जहाँ मेला प्राधिकरण ओर सभी अखाड़े अपनी अपनी तैयारियां कर रहे है वही स्वास्थ विभाग भी अपनी तैयारियां कर रहा है जिसे लेकर आज मेला अधिकारी स्वास्थ्य ने कुम्भ की तैयारियों के विषय मे पत्रकारों को बताते हुए मेलाधिकारी स्वास्थ्य डॉ अर्जुन सिंह सैंगर ने बताया कि इस बार 73 करोड़ का बजट स्वास्थ विभाग के लिए स्वीकृति किया गया है। कोविड के मध्यनजर इस बार अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई है उन्होंने बताया कि जहाँ 2010 कुम्भ में मात्र 300 बैड की व्यवस्थाएं की गई थी वही इस बार 613 बैड की व्यवस्थाएं की जा रही है जिसमे 150 बैड का एक अस्थायी अस्पताल पावन धाम के समीप बनाया जा रहा है जबकि अन्य कुम्भ मेला क्षेत्र के अलग अलग सेक्टरों में बनाये जा रहे है। मेलाधिकारी स्वास्थ्य ने बताया कि सभी सेंटरों में फ्लू से पीड़ित व्यक्ति की अगल से जांच होगी और कोविड कि जांच के लिए मोबाइल वैन की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 1000 बैड के सीसी सेंटर बनाने के साथ साथ 2000 बैड के सीसी सेंटर की व्यवस्था जगजीतपुर में की जा रही हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि मेले के दौरान 130 एम्बुलेंस के साथ साथ इस बार 8 बाइक एम्बुलेंस रहेगी साथ ही इस बार पहली बार बोट एम्बुलेंस की व्यवस्था की जा रही है। डॉक्टरों की व्यवस्था के विषय मे उन्होंने बताया कि कुम्भ से पूर्व ही 26 डॉक्टर सरकार की तरफ से मिल जायेंगे साथ ही 50 डॉक्टर हरियाणा सरकार ने देने की बात कही है इसके अलावा 100 आयुर्वेदिक डॉक्टर भी मेले में अपनी सेवाएं देंगे। उन्होंने बताया कि एम्स के डॉक्टरों के साथ साथ आईएमए के डॉ भी कुम्भ मेले में अपनी सेवाएं देंगे।

– डॉ अर्जुन सिंह सैंगर, कुम्भ मेलाधिकारी स्वास्थ्य।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments