Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधकोरोना टेस्टिंग फर्जीवाड़े में मास्टर माइंड की तलाश में पुलिस

कोरोना टेस्टिंग फर्जीवाड़े में मास्टर माइंड की तलाश में पुलिस

कुंभ में कोरोना जांच फर्जीवाड़े में पंत दंपती की गिरफ्तारी होने के बाद अब एसआईटी ने अन्य दो नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जांच में फर्जीवाडे़ के असली मास्टर माइंड समेत तीन अन्य लोगों के नाम भी सामने आ रहे हैं। इनमें पंत दंपती का एक नजदीकी, दो अधिकारी व एक कारोबारी बताया जा रहा है।

शरत व मल्लिका पंत को घोटाले का मुख्य आरोपी बनाया
महाकुंभ 2021 में कोरोना जांच में फर्जीवाड़े मामले में एसआईटी ने शरत व मल्लिका पंत को घोटाले का मुख्य आरोपी बनाया है। अब पता चला कि इस फर्जीवाड़े का मास्टर माइंड और कोई ही है।

वहीं पंत दंपती की गिरफ्तारी के बाद उनसे हुई पूछताछ के बाद पांच अन्य लोगों के नाम भी इस फर्जीवाड़े में सामने आ रहे हैं। जिसमें दो प्रशासनिक अधिकारी व एक कारोबारी भी बताए जा रहे हैं। एसएसपी डॉ. योंगेद्र सिंह रावत का कहना है कि पांच लोगों के नाम सामने  आए हैं। जिसमें पूछताछ की जाएगी।

पंत दंपती ने जेल में की पूजा, रहे गुमसुम

कोरोना जांच फर्जीवाडे में गिरफ्तार मुख्य आरोपी पंत दंपती जेल पहुंचने के बाद गुमसुम हैं। बैरक में बंदियों से बातचीत में दूरी बनाई रखी। मंगलवार सुबह दंपती सामूहिक प्रार्थना सभा में शामिल हुए और पूजा की।

शरत पंत को बैरक नंबर दो-बी में रखा गया
महाकुंभ 2021 में हुए कोरोना जांच घोटाले के बाद नामजद मैक्स कारपोरेट सोसायटी के पार्टनर शरत और मल्लिका पंत को सोमवार की शाम पांच बजकर 16 मिनट पर जेल में दाखिल कराया गया। दंपती को एसआईटी ने नोएडा स्थित उनके आवास से रविवार रात दबोचा था। शरत पंत को बैरक नंबर दो-बी में रखा गया है। वहीं उसकी पत्नी मल्लिका को महिला बैरक के आईसोलेशन वार्ड में रखा है। रात के समय अन्य बंदियों के साथ ही दोनों ने खाना खाया। हालांकि, पंत दंपती ने अपने साथ बंद अन्य बंदियों से ज्यादा बातचीत नहीं की।जिला कारागार में प्रतिदिन सुबह प्रार्थना सभा होती है। मंगलवार सुबह बाकी बंदियों और कैदियों के साथ पंत दंपती भी शामिल हुए और पूजा की। इसके बाद नाश्ता और दोपहर का खाना खाया। उन्होंने जेल के अधिकारियों से कोई मांग नहीं की। जिला कारागार अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि पंत दंपती को अन्य बंदियों वाला खाना व नाश्ता ही दिया गया। दोनों का व्यवहार सामान्य रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments