Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डखेल मंत्री ने नवनिर्मित हाकी स्टेडियम का किया लोकार्पण, वंदना कटारिया के...

खेल मंत्री ने नवनिर्मित हाकी स्टेडियम का किया लोकार्पण, वंदना कटारिया के नाम पर है स्टेडियम

हरिद्वार। उत्तराखंड के खेल मंत्री अरविंद पांडे ने मंगलवार को रोशनाबाद में नवनिर्मित हाकी स्टेडियम का लोकार्पण किया। स्टेडियम का नाम अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के नाम पर रखा गया है। इसके बाद उन्होंने बहुद्देश्यीय क्रीड़ा हाल का शिलान्यास भी किया। इसकी लागत 20 करोड़ रुपये आएगी।

टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय महिला हाकी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली और अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने वाली हरिद्वार की वंदना कटारिया के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो चुकी है। सरकार की ओर से रोशनाबाद स्थित नवनिर्मित सिंथेटिक हाकी स्टेडियम का नाम वंदना कटारिया के नाम पर करने का शासनादेश जारी किया गया। इस फैसले से वंदना के स्वजन के साथ ही खेलप्रेमी भी काफी उत्साहित हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments