Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधगंगनहर में डूबे युवक का शव बरामद, स्वजनों ने किया कोतवाली का...

गंगनहर में डूबे युवक का शव बरामद, स्वजनों ने किया कोतवाली का घेराव, दोस्तों पर हत्या का आरोप

रुड़की। रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा विहार कॉलोनी निवासी सूरजभान करीब पांच दिन पहले कलियर में बाजूहेडी पुल के पास गंगनहर में नहाते समय डूबकर लापता हो गया था। रविवार को उसका शव मोहमदपुर झाल से बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद स्वजन शव को लेकर गंगनहर कोतवाली पहुंच गए और घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया।

स्वजनों का आरोप है कि सूरजभान की उसके साथियों ने गला दबाकर हत्या की है और इसके बाद शव को गंगनहर में फेंका था। इस मामले में पुलिस ने उसके चार साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पर, स्वजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपितों को बचाने का प्रयास कर रही है। उनका का कहना है कि शव की जीभ बाहर निकली है। उन्होंने सूरजभान की गला दबाकर हत्याकर की आशंका जताई जा रही है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी स्वजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments