Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डगंगा बंदी के बीच हरकी पैड़ी पर डूबकर दिल्ली के दो युवकों...

गंगा बंदी के बीच हरकी पैड़ी पर डूबकर दिल्ली के दो युवकों की मौत, दोनों हरिद्वार आए थे घूमने

हरिद्वार: हरिद्वार में सालाना गंगा बंदी के बीच दिल्ली के दो युवकों की हर की पैड़ी के पास डूबकर मौत हो गई। हादसा कुछ घंटे पहले हुआ है। बताया गया है कि कई जगह गहरे गड्ढों में पानी भरा हुआ था। दोनों युवक उसी के आसपास नहा रहे थे और डूब गए। पुलिस के गोताखोर ने उनके शव बरामद कर लिए हैं। युवक मूल रूप से जिला चित्रकूट उत्‍तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

दिल्‍ली से हरिद्वार आए थे घूमने
शहर कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि दिल्ली से कुछ युवक घूमने के लिए हरिद्वार आए थे। बड़ी शिव मूर्ति के पीछे नहाने के दौरान दो युवक डूब गए। सूचना पर जल पुलिस के गोताखोर मौके पर पहुंचे। गोतााखोर की टीम ने उनके शव बरामद कर लिए हैं।

मूल रूप से उत्‍तर प्रदेश के हैं रहने वाले
दोनों के शव बरामद कर लिए गए। मृतकों में अरविंद पुत्र रामजी और अभिषेक पुत्र संतोष निवासी चित्रकूट धाम करबी थाना करबी जिला चित्रकूट उत्‍तर प्रदेश है। इन दिनों दोनों युवक ज्वालापुरी पीवीसी मार्केट दिल्ली में रह रहे थे।

गंगा के बीच में हैं गहरे गड्ढे
दरअसल कई जगहों पर गंगा के बीच में गहरे गड्ढे बने हुए हैं और उन में पानी भरा हुआ है। आसपास जल कम होने के कारण दोनों युवक इन गड्ढों में नहाने पहुंचे थे। उनकी तलाश के लिए जल पुलिस के गोताखोर बुलाए गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments