हरिद्वार: गायत्री तीर्थ शांतिकुंज के शताब्दी समारोह की भव्य शुरुआत आज हो गई। प्रथम चरण के अंतर्गत बैरागी कैंप में वसुधा वंदन समारोह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत भूमि पूजन से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राज्यपाल ने शताब्दी वर्ष को युग परिवर्तन और समाजिक उत्थान का अवसर बताया और शांतिकुंज द्वारा किए जा रहे आध्यात्मिक व सामाजिक कार्यों की सराहना की।
शताब्दी समारोह के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश से श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

