Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डगोवा से प्रवासियों को लेकर हरिद्वार पहुंची श्रमिक एक्सप्रेस

गोवा से प्रवासियों को लेकर हरिद्वार पहुंची श्रमिक एक्सप्रेस

हरिद्वार। गोवा से प्रवासियों को लेकर श्रमिक एक्सप्रेस आज हरिद्वार पहुंची। ट्रेन से पहुंचे 1282 प्रवासियों को बसों से उनके घर भेज दिया गया। हरिद्वार के सभी 26 लोगों के सैंपल लेते हुए उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया।

मंगलवार को सुबह 5.30 बजे श्रमिक एक्सप्रेस हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचने पर सभी यात्रियों को बोगीवार उतारकर जनपद के हिसाब से छंटनी कर संबंधित क्षेत्र के काउंटर से निकाला गया।

सभी के नाम पते नोट करते हुए बसों में बैठाकर रवाना किया।  सुबह ट्रेन के आने पर 11 बजे तक सभी यात्रियों को 40 बसों में बैठाकर रवाना कर दिया।

किस जिले से कितने प्रवासी पहुंचे
एसडीएम कुश्म चैहान ने बताया कि श्रमिक एक्सप्रेस में अल्मोड़ा के 104, बागेश्वर के 98, चमोली के 106, चंपावत के 138, देहरादून के 120, हरिद्वार के 26, नैनीताल के 95, पौड़ी के 100, पिथौरागढ़ के 92, रुद्रप्रयाग के 67, टिहरी के 221, ऊधमसिंह नगर के 27, उत्तरकाशी के 87 के अलावा सहारनपुर का एक प्रवासी भी हरिद्वार पहुंच गया।

एआरटीओ मनीष तिवारी और सुरेंद्र कुमार ने बताया कि टिहरी के लिए 10, चमोली के 5, रुद्रपुर-टनकपुर के लिए 4, हल्द्वानी के लिए 3, देहरादून के लिए 4, पौड़ी के लिए 6, रुद्रप्रयाग के लिए 3, उत्तरकाशी के लिए 4, हरिद्वार के लिए एक बस भेजी गई। सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि हरिद्वार के सभी 26 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments