Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डटीकाकरण से क्षेत्र के लोग महरूम, हो रही बाहरी युवाओं की मौज

टीकाकरण से क्षेत्र के लोग महरूम, हो रही बाहरी युवाओं की मौज

हरिद्वार जिले के बुग्गावाला में गुरु तेग बहादुर इंटर कॉलेज में खोले गए वैक्सीनेशन सेंटर पर जहां स्थानीय लोग टीकाकरण से महरूम हैं तो वहीं देहरादून, हरिद्वार के अन्य इलाकों से और रुड़की से युवा इस केंद्र पर टीका लगवाने पहुंच रहे हैं। तकनीकी जानकारी और जागरुकता के अभाव में स्थानीय युवाओं को वैक्सीन नहीं लग पा रही है। स्थिति ये है कि इस केंद्र पर क्षेत्र के मात्र पांच प्रतिशत युवाओं को ही अब तक टीका लगा है।

बुग्गावाला क्षेत्र के गुरु तेग बहादुर इंटर कॉलेज में 13 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु वालों का टीकाकरण शुरू हुआ था। तभी से इस सेंटर पर प्रतिदिन वैक्सीन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इस भीड़ को देखकर लगता है कि क्षेत्र के युवा वैक्सीनेशन को लेकर काफी उत्साहित हैं, लेकिन हकीकत इससे इतर है।
स्थिति ये है कि इस केंद्र पर आए दिन मात्र पांच फीसदी स्थानीय युवाओं को वैक्सीन लग पा रही है जबकि 95 फीसदी बाहरी युवा टीका लगवाने पहुंच रहे हैं। इनमें देहरादून, रुड़की, हरिद्वार और आसपास के लोग शामिल हैं। डॉ. गीता देवी के अनुसार, सारा खेल स्लॉट बुक करने का है। स्थानीय लोग जानकारी और जागरूकता के अभाव में स्लॉट बुक नहीं कर पाते। इसका फायदा बाहरी जिलों और क्षेत्र के युवा उठा लेते हैं। इससे स्थानीय युवा वैक्सीनेशन से महरूम हो रहेेेे हैं।

जानकारी के अभाव में स्थानीय युवाओं को मौका नहीं मिल रहा है। अब ग्रामीणों के स्लॉट बुक करने के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसमें युवा शिक्षकों को अपनी जानकारी देकर स्लॉट बुक कराएंगे।
– सुशील कुमार सैनी, तहसीलदार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments