Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधदंपती को गला रेत उतारा मौत के घाट

दंपती को गला रेत उतारा मौत के घाट

हरिद्वार। हरिद्वार जिले के रुड़की में डबल मर्डर से हड़कंप मच गया। पति-पत्नी की गला रेतकर हत्या की गई। वारदात के वक्त दंपती का आठ साल का बेटा स्कूल गया हुआ था। घटना का पता उस वक्त चला जब भाई के बार-बार फोन करने के बाद भी उन्होंने फोन नहीं उठाया और भाई घर पहुंच गया।

मामला सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के टोडा खटक गांव का है, जहां आज दंपती को मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस के मुताबकि उनकी शिनाख्त सुशील(40 वर्ष) और उसकी पत्नी पूनम (35 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के समय दंपति का करीब आठ साल का बेटा वंश स्कूल गया हुआ था। बताया गया कि घटना की जानकारी दोपहर करीब 12 बजे उस वक्त हुई, जब पूनम के भाई ने उसे कई बार फोन किया, लेकिन किसी ने भी फोन नहीं उठाया।

इसपर वो बहन के गांव पहुंच गया, जहां दोनों को खून से लथपथ देख उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। आनन-फानन पुलिस को सूचना दी गई। एसएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घर में अभी ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है, जिससे लूट या अन्य तरह की कोई बात सामने आ सके। फिलहाल, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments