Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डधोखाधड़ी के मामले में फरार बर्खास्त पोस्ट मास्टर गिरफ्तार, आरडी, बचत खातों...

धोखाधड़ी के मामले में फरार बर्खास्त पोस्ट मास्टर गिरफ्तार, आरडी, बचत खातों व एफडी से लाखों रुपए की रकम की थी हजम

रुड़की : सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे बर्खास्त पोस्ट मास्टर राकेश मोहन शर्मा को गिरफ्तार किया है। संजय गांधी कालोनी रुड़की, निवासी राकेश शर्मा ढंडेरा स्थित एक पोस्ट आफिस में पोस्ट मास्टर था।

काफी समय से वह उपभोक्ताओं के आरडी, बचत खातों, एफडी से लाखों रुपए की रकम हजम कर रहा था। जिसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया था। 25 अगस्त 2021 को पोस्ट मास्टर के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। तभी से आरोपी फरार चल रहा था।

मामले की विवेचना कर रहे उप निरीक्षक रणजीत खनेडा ने शुक्रवार को रोडवेज बस अड्डे से आरोपित पोस्ट मास्टर राकेश मोहन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित से पूछताछ की जा रही है। विवेचना में पता चला है कि आरोपी अब तक उपभोक्ताओं के खाते से करीब 83 लाख रुपए की रकम हड़प कर चुका है। यह आंकड़ा करीब एक करोड़ हो सकता है। पुलिस खातों की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments