Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोपित पिता गिरफ्तार, विरोध करने पर मारपीट...

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोपित पिता गिरफ्तार, विरोध करने पर मारपीट कर देता था हत्या की धमकी

हरिद्वार : पथरी क्षेत्र में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने पिता को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह काफी समय से अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करता आ रहा था। विरोध करने पर बेटी के साथ मारपीट कर हत्या की धमकी भी देता था।

पोक्सो, दुष्कर्म आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज

पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर आरोपित अमित पुत्र संतराम निवासी अंबेडकरनगर ग्राम अंबुवाला थाना पथरी हरिद्वार के खिलाफ पोक्सो, दुष्कर्म आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराते हुए कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments