Saturday, March 7, 2026
Homeहरिद्वारपत्नी से विवाद के बाद युवक शराब पीकर मोबाइल टावर पर चढ़ा,...

पत्नी से विवाद के बाद युवक शराब पीकर मोबाइल टावर पर चढ़ा, पुलिस ने समझाकर उतारा

हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक शराब के नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवक काफी देर तक टावर पर चढ़कर हंगामा करता रहा।

सूचना मिलने पर पथरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस ने युवक की काउंसलिंग की और उसकी पत्नी को भी समझाया।

करीब एक घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद पुलिस ने युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की सूझबूझ से किसी भी तरह की अनहोनी टल गई और गांव में हालात सामान्य हो गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments